आरक्षित वन में पकड़ा बालू का अवैध खनन
ललितपुर। वन विभाग के उड़ाका दल ने तालबेहट वन रेंज अंतर्गत अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा है। जिसे ललितपुर रेंज कार्यालय परिसर में रखवा दिया गया है। सुबह वन रक्षक संदीप रजक को आरक्षित वन में बालू का धड़ल्ले से अवैध खनन होने की सूचना मिली। जिस पर उसे मौके से पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन अवैध कारोबारी बालू को ट्रैक्टर ट्राली से ले जाने लगा। इस पर उड़ाका दल को सूचना दी गई। उड़ाका दल ने उसे तेरई फाटक के आगे नहर के पास पकड़ने की कोशिश की। ड्राइवर ने उड़ाका दल के सदस्यों को करीब आते देख एक गड्ढे में ट्राली पलट दी और मौके से भाग गया। उड़ाका दल ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। उड़का दल में प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, वन दारोगा कृष्ण कुमार, राकेश्वर दयाल शर्मा, काशीराम, रोहित, रतन सिंह व देवेंद्र शामिल रहे।