फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव समेत तीन सफाई कर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव समेत तीन सफाई कर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम पारौल के ग्राम पंचायत अधिकारी सहित ग्राम पंचायत मड़ावरा के तीन सफाई कर्मियों को कार्यों में लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया है। जहां ग्राम पंचायत राज अधिकारी ने शौचालय निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं, सफाई कर्मियों ने भी स्वच्छता मिशन की अनदेखी की। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि डीएम मानवेंद्र सिंह ने 16 फरवरी को ब्लाक मड़ावरा के ग्राम पारौल में निर्माणाधीन व्यक्तिगत शौचालयों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 687 शौचालयों की धनराशि ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की गई। इसमें 443 शौचालयों की जीओ टेगिंग कराई गई है। वहीं, 244 शौचालयों का निर्माण होना अवशेष है। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी को जिम्मेदार माना गया है। ग्रामवासियों द्वारा शिकायत की गई है कि शौचालयों के निर्माण में लाभार्थियों से 1100 रुपये की मांग की जा रही है। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उधर, डीएम मानवेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत मड़ावरा का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की है कि सफाई कर्मी माह नवंबर 18 से निरंतर अनुपस्थित हैं जो कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। इस पर सफाई कर्मी खिलानचंद्र को निलंबित कर दिया। इसी गांव के सफाई कर्मी रतीराम और सफाई कर्मी पुन्नूराम को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें