युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती चौकी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित झोपड़ी में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मुहल्ला नई बस्ती निवासी विजय शर्मा (37) मजदूरी कर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रहा था। बुधवार शाम पास में रहने वाली महिला ने जब उसकी झोपड़ी का दरवाजा खोल कर देखा तो विजय झोपड़ी में लगी ष्ल्ली से डुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक के परिजन न होने के कारण पुलिस ने मुहल्ले वासियों के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कराया।