फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: जलकुंभी में फंसकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलकुंभी में फंसकर किसान की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत बम्हौरीकलां गांव में भैंस को बचाने पहुंचे किसान की जलकुंभी में फंसकर मौत हो गई। बम्हौरीकलां गांव निवासी अपरवाल सिंह उर्फ अमर सिंह (67) पुत्र जुझार सिंह बृहस्पतिवार को भैंस लेकर बांध की ओर गया था। दोपहर बाद लगभग दो बजे भैंसें पानी पीने के लिए चली गई। इसी दौरान एक भैंस बांध में फैली जलकुंभी में फंस गई। यह देख अमर सिंह भैंस को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गया, लेकिन वह भी जलकुंभी में फंस गया। यह देख आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों ने किसान को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया और शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें