गौवंश को ले जा रहे ट्रक को पकड़ा
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत अमरपुर गांव के पास गौवंश को लादकर जा रहे ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, ट्रक चालक समेत कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गौवध अधिनियम और पशु क्रूरता की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र इंचार्ज जयकरन सिंह ने बताया कि सोमवार को जब वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर ने ग्राम अमरपुर के पास गौबंश से लदे ट्रक के खड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में क्रूरता से ले जा रहे पांच गाय व आठ बछड़ो को बंधन मुक्त करा दिया। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गौबंश को दयोदय गौशाला के सुपुर्द कर दिया है।