रात में जानवर छोडने से किसानों को हो रहा नुकसान
ग्रामीणों ने की एसपी से शिकायत, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा के ग्रामीणों ने एसपी को एक ज्ञापन देकर गांव में अस्थाई गोशाला से गोवंश को रात्रि में खेतों में छोड़ने देने पर फसल को नुकसान करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम रजवारा में तालाब की जमीन पर अस्थाई गौशाला का बंदोबस्त किया गया था। इसकी परिसीमन प्रशासन से ले गई थी। ग्रामीणों ने चंदा करके तारबाड़ी, भूसे आदि के द्वारा अन्ना जानवरों की व्यवस्था की थी। लेकिन गत दिवस दो सितंबर को रात्रि में करीब 12 बजे तालाब की जमीन पर नाजायज कब्जा किए कुछ लोगों द्वारा तार काटकर सारे जानवरों को निकाल दिया है। इससे खेतों में अन्ना जानवरों से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर गोपीकिशन, बृजेश, घनश्याम,अरविंद, रामकिशोर, राममिलन, चुन्नीलाल, हल्केराम, रमेश, बृजेंद्र रावत, आदि के हस्ताक्षर हैं।