फोटो
कैप्सन-
सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार होने का लगाया आरोप
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां के महिला पुरुषों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया है। इसमें आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय में अपात्रों का चयन कर लिया गया है। यही नहीं, चयन के लिए सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शौचालय निर्माण के लिए दिए जा रहे अनुदान में सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। गांव के धनाढ्य लोगों को शौचालय और पीएम आवास योजना में शामिल कर लिया गया है। मनरेगा में फर्जी मस्टररोल भरवाने का भी खेल चल रहा है। गांव में जो नलकूप और कूप निर्माण के कार्य कराए गए हैं, उनमें धांधली बरती गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र पर सुनील कुमार, दातार सिंह, पृथ्वी, इमरत, आशाराम, मनोज, विष्णु प्रसाद, सीताराम, चंदन, सुंदरलाल, प्रीतम, आकाश आदि के हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी बने हैं।