फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं के साथ वारदात की घटनाएं बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं के साथ वारदात की घटनाएं
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं के साथ हो रही वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली पुलिस जहां पुराने मामलों को सुलझाने में कोई कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है वहीं नई घटनाओं के कारण आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शहर क्षेत्र में हो रही बाइक चोरियों का भी खुलासा करने में कोई कामयाबी नहीं मिल रही है वहीं अनूप हत्याकांड भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।

महिला ने लगाया बलात्कार के कोशिश का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायतीपत्र सौंपकर बताया कि 20 मई की देर रात वह घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। इसी बीच महिला की नींद खुली तो आरोपी को देख चीखपुकार करने लगी। यह देख आरोपी ने महिला के साथ गालीगलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली। चीखपुकार सुन आस पास से लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना उसने स्थानीय पुलिस को दी पर कोतवाली पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


टप्पेबाजों ने महिला का छीना पर्स
शहर क्षेत्र में बाजार सामान लेने आई महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना भी अभी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। जाखलौन थानाक्षेत्र के जीरोन गांव निवासी रचना ने बताया कि 22 मई को वह सुभाष मार्केट में साड़ी खरीदने के लिए बाजार आई हुई थी। जब वह साड़ी की खरीदारी कर रही थी। इसी बीच उसके बड़े पर्स में रखे छोटे पर्स को अज्ञात टप्पेबाजों ने पार कर दिया। महिला ने बताया कि पर्स में एक जोड़ी सोने की झुमकी, चांदी की पायल व 15 हजार रुपये रखे हुए थे। साड़ी खरीदारी के बाद उसने भुगतान करने के लिए महिला ने पर्स में हाथ डाला तो उसके होश उड़ गए। उसने मौके पर मौजूद परिजनों व दुकानदार को आपबीती सुनाई। वारदात के दौरान पीड़ित महिला के पीछे आते जाते व साथ में संदिग्ध दो महिलाओं की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। गौरतलब हो कि शहर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आए दिन महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीडिता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अवैध खनन जोरों पर
कोतवाली क्षेत्र के रजवारा गांव में बड़े पैमाने पर काफी समय से रात्रि के अंधेरे में शहजाद नही से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। रात्रि के अंधेरे में पुलिस के संकेत के बाद वाहन शहर में दाखिल होकर अपने ठिकानों पर पहुंच जाते हैं। गौरतलब हो कि रजवारा गांव में जेसीबी मशीन व डंपर एवं ट्रैक्टरों से शहजाद नदी का सीना चीर का बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन माफिया रात होते ही किसानों के खेतों से वाहनों को निकाल कर खेतों को बर्बाद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दबंग खनन माफियाओं के साथ असलहों से लैस होकर आने वाले अराजक तत्वों द्वारा उन्हें भयभीत कर खमोश कर दिया जाता है। बड़े पैमाने पर होने वाले अवैध खनन को लेकर पुलिस मौन बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें