फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने साड़ी से फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत पुरानी बजरिया में एक महिला ने घर में साड़ी से फांसी लगा ली। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी पूजा (34) दोपहर में घर पर ही थी। इसी दौरान उसने घर के अंदर वाले कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस घर पहुंची। कमरा खोलकर देखा तो महिला के जीवित होने की उम्मीद में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें