मां ने बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर निवासी एक महिला ने अपने पुत्र पर जमीन, मकान पर कब्जा करने व मारपीट का आरोप लगाया है। एसडीएम ने इसकी जांच थाना प्रभारी को सौंप दी है। मोहिल्ला गोविंदनगर निवासी नूरजहां ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसका एक पुत्र अपने पिता द्वारा बनाई चल व अचल संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। बहन की शादी करने के नाम पर गुमराह करता रहा। उसने करोड़ों की संपत्ति कुछ महीने पहले बेच दी। आरोप लगाया कि अब उसके साथ मारपीट कर रहा है। पीड़िता ने न्याय की मांग की है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर इसकी जांच थाना प्रभारी को सौंप दी है।