नाबालिग के साथ मारपीट करने का आरोप
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम ननौरा निवासी रघुनाथ पुत्र नाथूराम नाई ने नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोप को लेकर एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 23 जुलाई को समय करीब साढ़े 11 बजे पीड़ित का पुत्र अरुण कुमार जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान आपस में बच्चों में विवाद हो गया। इसको लेकर गांव के दो दबंग आए और अरुण से बोले कि तूने मेरे बच्चों को गालियां दी हैं। बच्चे ने कहा कि मैने गाली नहीं दी है। जिस पर विपक्षियों ने बच्चे के साथ लात-घूसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसकी शिकायत शिक्षक ने डायल 100 से की। गांव वालों ने मिलकर राजीनामा का दबाव बनाया जिस पर राजीनाम कर लिया। लेकिन विपक्षी आएदिन जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।