फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये व मोटर साईकिल लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये व मोटर साइकिल लूटने का आरोप
विज्ञापन


ललितपुर।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम अधियारी निवासी शिवानी राजा पत्नी हरेंद्र सिंह ने मारपीट कर रुपये व बाइक लूटने के आरोप को लेकर पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनापत्र में बताया कि 15 अक्टूबर की शाम लगभग सात बजे ललितपुर से अपने घर अधियारी अपनी मोटरसाईकिल से गांव के ही प्रभू पुत्र बल्लू कुशवाहा के साथ जा रहीं थी। जैसे ही जैरवारा से आगे अधियारी की ओर सिग्राम बाबा की पुलिया के पास गांव की ही दबंग अपनी चार पहिया वाहन से अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ अधियारी की ओर से आए और गाड़ी रोककर पीड़िता के साथ गालीगलौज कर अभद्रता करने लगे। दबंगों ने कहा कि प्रधानी के कार्यों में जो हम कहेंगे वही होगा। इसका विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर पर्स में रखे रुपये निकाल लिए। इसका विरोध बाइक चालक ने किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। विपक्षियों ने तमंचा दिखा कर बाइक लूट कर भाग गए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने की पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है। वहीं अधियारी निवासी हनुमंत पुत्र बल्लू कुशवाहा ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव के ही पांच दबंग व्यक्तियों पर गांव में मजदूरों के साथ गालीगलौज कर काम करने से मना करने का आरोप लगाया है। बताया है कि गांव में प्रधान द्वारा कराए जा रहे कार्यों में मजदूरों के साथ अभद्रता करते हैं व धमकी देते है कि हमारी बात नहीं मानी तो हमने प्रधान के पति को जेल भिजवा दिया वही हाल तुम लोगों का करेंगे, जिसको लेकर पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें