बाइक चोरी का मुकदमा
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सामने स्टैंड से बाइक चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरु कर दी है।
थाना कोतवाली अंतर्गत राजघाट रोड आनंदपुर अस्पताल के पास निवासी राजाराम साहू ने बताया कि रेेलवे स्टेशन के सामने स्टैंड से अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी करके ले गए, जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।