हाइवे किनारे पड़ा मिला शव
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे कुशवाहा फार्म हाउस के पास हाइवे किनारे अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन अभी तक फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।