फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोरूम का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

महरौनी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम किसरदा में ललितपुर रोड पर खुले महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के शोरूम का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश एक लाख तीस हजार रुपये चुरा ले गए। शिवाजी नगर झांसी व हाल निवासी टीकमगढ़ रोड महरौनी मनीष बुखारिया पुत्र सियाराम बुखारिया का ग्राम किसरदा में ललितपुर रोड पर महेंद्र ट्रैक्टर का शोरूम है। शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने शोरूम के ताले तोड़कर अलमारी में रखे एक लाख तीस हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी शोरूम मालिक को सुबह हुई। सूचना कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला को दी गई। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह बीती सात जून को अज्ञात बदमाश मड़ावरा रोड से बाइक चुरा ले गये थे, बाइक का अब तक पता नहीं चला है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरी का मुकदमा कायम कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें