फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से टीवी चोरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन चुराने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा निवासी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक यात्री पर होटल के कमरे से टेलीविजन चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में बताया कि रेलवे स्टेशन के पास मेन रोड पर होटल राधिका व गुरुकृपा रेस्टोरेंट के नाम से प्रतिष्ठान हैं। 31 मई को एक व्यक्ति आया, जिसने अपना पता राजस्थान का बताया। उसने होटल में एक कमरा छह सौ रुपये प्रतिदिन की दर से बुक कराकर पांच सौ रुपये जमा किए। उसने बताया कि मार्केटिंग का कार्य करता है। तीन- चार दिन दिखाई नहीं दिया। मास्टर चाबी से कमरा खोलने पर देखा कि कमरे में लगा टेलीविजन गायब है। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें