ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक घायल
ललितपुर। थाना तालबेेहट अंतर्गत ग्राम सेरवांसकलां निवासी अमित साहू (32) पुत्र रमेश सोमवार को दोपहर में करीब दो बजे ग्राम नदनवारा के पास एक ढाबा पर पिकअप के पास खड़ा था। इसी दौरान एक तेज गति से भाग रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में पिकअप चालक अमित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उठाया और एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पिकअप में टकराने से ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठा ट्रक चालक झांसी के शिवाजी नगर निवासी दिलीप पुत्र पन्नालाल भी घायल हो गया। उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।