भूमि संरक्षण निरीक्षक की मौत
ललितपुर। भूमि संरक्षण विभाग में तैैनात निरीक्षक की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जिला फिरोजाबाद के थाना नारखी अंतर्गत ग्राम नगलावंशी निवासी विनोद राजपूूत (59) विकास भवन के पीछे भूमि संरक्षण विभाग में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और चिकित्सकों की सलाह से दवा का सेवन कर रहे थे। रविवार की रात करीब आठ बजे उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय इलाज के लिए ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। वह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही ललितपुर में स्थानांतरित होकर आए थे और उन्हें फरवरी 2020 में रिटायर होना था। मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि पिताजी तीन-चार दिन से बीमार चल रहे थे।