घर में घुसकर धमकाने का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा में एक पत्रकार को घर में घुसकर धमकाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम दैलवारा निवासी पत्रकार सौरभ गोस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात लड़के आए और उसके घर में घुसकर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले की खबर लिखने के कारण जान से मारने के लिए धमकाया। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।