पुलिस ने चलाया शराब की दुकानों पर छापामार अभियान
ललितपुर। बाराबंकी में नकली शराब पीने से कइयों की मौत की घटना के बाद आला अधिकारियों के निर्देेश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब के गढ़ों और शराब की दुकानों पर नकली शराब के शक में छापामार कार्रवाई की गई। इससे शराब कारोबारी परेशान रहे। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के नेतृत्व में रविवार को शहर व आसपास अवैध शराब के गढ़ों पर पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा। शराब की दुकानों पर अवैध शराब की जांच की। ऐसा ही हाल थाना नाराहट, महरौनी, तालबेहट व अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिला। जहां शराब की दुकानों पर दोपहर से लेकर रात तक कार्रवाई की गई। इससे शराब के कारोबारियों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।