फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैनवार में दहेज की खातिर बहू को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने थाना मड़ावरा के गढ़ौली निवासी चार ससुरालियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बिलाटा निवासी प्रीतम पुत्र पुनू ने कोर्ट को बताया कि नौ फरवरी को उसकी पुत्री चंद्रा को उसके ससुराल के मकान ग्राम मैनवार में मड़ावरा के ग्राम गढ़ौली निवासी कुंजन व अन्य तीन लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की और न देने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करते हुए हत्या कर दी। पुलिस में उसने शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त मामले में कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें