दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला पठापुरा में किराने की दुकान का सामान बेचकर पैसे मांगना दुकानदार और उसके परिवार को भारी पड़ गया। सामान लेने आए लोगों ने दुकानदार व उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। जबकि, दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष के लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों का जिला चिकित्सालय में इलाज कराया गया। घायलों में नितिन, रवि, कांशीबाई, नेहा, कैलाश, चंदन, राकेश एवं आकाश शामिल हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण करा दिया गया है। अब एक्सरे कराया जाएगा, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।