महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रात करीब बारह बजे ग्राम बरौदऐरा निवासी हरपाल उसके घर में दरवाजा खोलकर घुस आया और जबरन उसके साथ गलत काम किया। मना करने पर गालीगलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।