तीन महीने के लिए जिलाबदर किया
ललितपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्र ने 02 अपराधियों को जिला बदर किया है। उप्र गुंडा नियंत्रण अधिनियम 4 के तहत विक्रम राजपूत पुत्र प्रीतम राजपूत निवासी ग्राम सेमरा भागनगर (सेमरा बड़ा) थाना बार और तेज सिंह पुत्र रामशरण निवासी ग्रामपटना थाना नाराहट को तीन-तीन माह के लिए जिले की सीमा के बाहर रहने के आदेश जारी कर जिलाबदर कर दिया।