मानसिक रुप से बीमार को परिजनों को सौंपा
ललितपुर। थाना जीआरपी पुलिस ने मानसिक रुप से बीमार एक व्यक्ति को ट्रेन से उतारकर परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मोबाइल से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति जिला बांदा के कस्बा अतर्रा निवासी रमेश प्रजापति पुत्र राजा प्रजापति जो मानसिक रुप से बीमार है और उसके परिजन उसका इलाज कराकर ग्वालियर से लौट रहे थे। जिनको झांसी से बांदा के लिए ट्रेन बदलनी थी। रमेश को रेलवे स्टेशन पर परिजनों द्वारा ट्रेन से उतारा गया, लेकिन मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति फिर से भोपाल की ओर जाने वाली उसी ट्रेन में चढ़ गया और परिजन झांसी रेलवे स्टेशन पर ही छूट गए। इसकी जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष जीआरपी व अन्य कर्मचारियों ने उक्त ट्रेन को अटैंड कर उक्त व्यक्ति को रेलवे स्टेशन पर उतारा और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।