रेल पटरियां पर मिला शव
ललितपुर। बृहस्पतिवार की सुबह तालबेहट रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास डाउन ट्रैक पर खंभा नंबर 1076/18 पर रेल पटरियों के पास गिट्टी पर एक व्यक्ति का शव मिला। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतक हल्की गुलाबी धारीदार शर्ट पहने हुए था और उसकी सफेद मूंछ है। तलाशी लेने पर उसके पास से पहचान लायक कुछ नहीं मिला है।