ट्रैक्टर के टकराकर बच्चे की मौत
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम छिपाई में गली में खेल रहे आठ वर्षीय बालक की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। ग्राम छिपाई निवासी राज (8) पुत्र मनकू सुबह करीब दस बजे गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी, एक ट्रैक्टर को उसके ड्राइवर ने स्टार्ट कर दिया और ट्रैक्टर गियर में था, जिससे ट्रैक्टर तेजी से आगे आया और बच्चे को टक्कर मारते हुए एक दीवार से जा टकराया। इससे बच्चे की मौत हो गई। थानाध्यक्ष जखौरा वृषभान सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।