डॉक्टर से मांगी रंगदारी
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई तहसील के सामने पुराना चंदेरी रोड निवासी डॉ. सुरेंद्र कौर पत्नी भूपेंद्र सिंह वालिया ने अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज कर रुपये की मांग करने के आरोप को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया कि सोमवार की रात्रि में दस अज्ञात व्यक्ति आए और दरवाजा खटखटाने लगे। साथ ही रुपयों की मांग की है। चौकीदार द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर गाली-गलौज किया। दरवाजा नहीं खोला तो बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। नर्सिंग होम में तैनात कर्मचारियों से भी पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने व जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है।