फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार को बाइक ने मारी टक्कर, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार को बाइक ने मारी टक्कर, एक घायल
विज्ञापन

ललितपुर। स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन कभी भारी वाहन, तो कभी तेज गति के वाहनों की टक्कर से दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। रविवार की देर रात में स्कूटी सवार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार घायल हो गया। वहीं, बाइक चालक भी इस दुर्घटना में घायल हो गया। थाना कोतवाली अंतर्गत जिला चिकित्सालय कॉलोनी निवासी आशीष (28) पुत्र रासनेही रविवार की रात करीब 11 बजे तुवन चौराहा की ओर से अस्पताल कॉलोनी स्थित अपने घट लौट रहा था, अभी वह तुवन चौराहा पर पहुंचा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह काफी दूर तक घिसटता गया और डिवाइडर के पास जा गिरा। वहीं, दूसरा बाइक सवार भी गिर पड़ा। इसके चलते दोनों घायलों को आसपास के लोगों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आशीष की हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल से झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरे बाइक सवार युवक ने अपना नाम शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी रंजीत सिंह बताया। अस्पताल कर्मियों द्वारा बताया गया कि उक्त दूसरा बाइक सवार रंजीत के बारे में जानकारी पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें