फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक ने शिक्षिका पर मारपीट का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक ने शिक्षिका पर मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। बाहुबलि नगर में रहने वाली एक महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मसौरा स्थित एक स्कूल की शिक्षिका पर पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। बाहुबलि नगर निवासिनी वंदना जैन ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि मसौरा स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उसका पुत्र कक्षा सातवीं में अध्ययनरत है। इसमें एमआर का टीका लगाया जा रहा था। पुत्र ने टीका लगवाने से इंकार कर दिया। इससे बौखलाकर एक शिक्षिका ने प्रबंधक की शह पर बच्चे के साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पाकर उसके पति स्कूल पहुंचे तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, उसने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें