फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: ट्रक की टक्कर से हुई वृद्घ की मौत का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से हुई वृद्ध की मौत का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित कैलगुंवा तिराहे पर 19 फरवरी को ट्रक की टक्कर से हुई वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मध्यप्रदेश के जिला अशोकनगर के कस्बा चंदेरी निवासी मनोज श्रीवास्तव पुत्र महेश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 फरवरी की सुबह जब उसके पिता महेश प्रसाद स्कूटी पर सवार होकर मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ जा रहे थे। तभी कैलगुंवा तिराहे पर तेजगति से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर 46 वी 7382 ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें