फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर मामले में सपा नेता भाई भतीजों समेत जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता भाई- भतीजों समेत जेल गए
विज्ञापन

ललितपुर। अपर जिला और सत्र न्यायालय (गैंगेस्टर) द्वारा थाना बानपुर अंतर्गत कैलगुवां निवासी समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रूप सिंह यादव उर्फ भूरे यादव, उनके भाई संतोष यादव, राकेश यादव और भतीजे पुष्पेंद्र यादव को गैंगेस्टर एक्ट के एक मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गैंगेस्टर एक्ट के एक मामले में उक्त सभी आरोपियों को हाईकोर्ट द्वारा डायरेक्शन देकर एक माह में न्यायालय में पेश होने के आदेश दिए थे। नौ मई को उक्त सभी आरोपी अपर सत्र न्यायालय (गैंगेस्टर) अजय पाल सिंह की अदालत में पेश हुए, जहां सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने जमानत याचिका खारिज कर सभी को जेल भेज दिया। मामले में पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता बादाम सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें