जेवरात से भरा बैग चुराने में मुकदमा
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत इलाइट चौराहा स्थित एक विवाह घर से सोने के जेवरात व नगदी रखा एक बैग चुराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर केे मुहल्ला तलैयापुरा निवासी मुकेश कुमार साहू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले महीने 22 अप्रैल को शाम साढ़े चार बजे राजघाट रोड स्थित कपिल वेडिंग हॉल में रखा बैग जिसमें एक सोने का हार और 75 हजार रुपये नगद रखे थे, उसे कोई चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मुकेश की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।