खेतों के डंठलों में आग लगाने पर रिपोर्ट
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमरपुर में खेतों में कटी फसलों के खड़े व सूखे डंठलों में आग लगाने के मामले में पुलिस ने ग्राम करगन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दी गई तहरीर में बताया गया है कि गांव के दीपक सिंह ने अमरपुर स्थित भागचंद के खेतों में आग लगा दी, जिससे खेतों में रखा भूसा जल गया। पुलिस ने दीपक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिैैैैैया है।