सपा नेता पर लगाया फर्जी बैनामा कराने का आरोप
ललितपुर। सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य पर फर्जी बैनामा करने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप को लेकर थाना बानपुर अंतर्गत कचनौंदा निवासी ममता पत्नी दयाराम अहिरवार ने एसपी डा. ओपी सिंह को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिता की दो पुत्रियां थी। पिता की मृत्यु के पश्चात सारी संपत्ति पीड़ित महिला व बहिन के नाम आ गई थी। इसमें कुछ जमीन नदनवारा नेशनल हाइवे के पास थी। उक्त जमीन में दो कमरे व फलदार वृक्ष थे। इसको सपा के एक दबंग नेता व जिला पंचायत सदस्य ने दबंगई के बल पर सड़क के किनारे की जमीन का बैनामा करा लिया था। इसकी बकाया राशि अभी तक नहीं दी है। साथ ही शेष जमीन पर भी उक्त दबंग नेता द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। इसकी कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके कारण विपक्षी आए दिन जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं। साथ ही बीते दिनों पूर्व विपक्षी ने पीड़िता को शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई करने, कब्जा को रोके जाने व जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है।