लापरवाही बरतने पर तालबेहट वन रेंजर निलंबित
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने तालबेहट वन रेंजर को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। इससे पहले जिलाधिकारी ने निलंबन की संस्तुति वनसंरक्षक/क्षेत्रीयनिदेशक बुन्देलखण्डवृत्त झांसी से की थी। इस पर बृजनंदन सेन उप क्षेत्रीयवन अधिकारी तालबेहट रेंज को निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि बृजनन्दन सेन की नियुक्ति नगर पंचायत तालबेहट में उड़न दस्ता टीम में की गई थी, लेकिन प्राय:यह सूचना मिल रही थी कि बृजनंदन सेन, जिला निर्वाचनअधिकारी द्वारा दिए गए कार्यों के प्रति लगातार उदासीनता बरत रहे थे। उनके द्वारा प्रदत्त उत्तरदायित्वों का पालन नहीं किया जा रहा था, इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है।