25 लीटर अवैध शराब पकड़ी
ललितपुर। आबकारी विभाग ने सिद्धन रोड, स्टेशन, मंडी, मवेशी बाजार, कैलगुवां बाईपास और नहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 25 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। रूबी और संगवती को गिरफ्तार किया गया। आबकारी टीम में निरीक्षक संजीव तिवारी, ब्रजेश, जामिल, बालेंद्र, लल्लन शामिल रहे।