टैक्सी परमिट की आड़ में चल रहीं प्राइवेट गाड़ियां
ललितपुर। टैक्सी परमिट वाले वाहन चालकों ने डीएम को ज्ञापन देकर प्राईवेट टैक्सियां चलाकर किए जा रहे राजस्व के नुकसान की जांच कराने की मांग की है। जिले के टैक्सी परमिट संचालकों ने डीएम को बताया कि जगह-जगह खुली ट्रेवल एजेंसी टैक्सी परमिट गाड़ियां न चलाकर प्राइवेट गाड़ियां चला रहे हैं। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है तथा जो जिनके पास परमिट है, ग्राहक उनकी ओर नहीं आ रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्राइवेट वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने एआरटीओ से रिपोर्ट मांगी है। इस मौके पर सत्यनारायण वर्मा, भरत राजपूत, रमेश प्रसाद, प्रशांत शुक्ला, हुकुम मौजूद रहे।