फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत देवगढ़ रेलवे क्रासिंग के बंद फाटक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आन ेसे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार की सुबह देवगढ़ रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद होने के बावजूद क्रासिंग पार करना युवक को मंहगा पड़ गया। ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त नगर के मुहल्ला गांधी नगर निवासी विक्की पुत्र नरेंद्र सिंह चंदेल के रूप में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विक्की चंदेल सुबह घर से मामा के घर जाने की कहकर निकला था। तभी देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होता देख वह उसके नीचे से निकल कर रेलवे क्रासिंग पार करने लगा, इसी बीच भोपाल की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें