फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमा में फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मुकदमा में फंसाने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी ग्राम प्रधान गेंदारानी पत्नी मुन्नालाल ने गांव के ही दबंग पर गालीगलौज करने व फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया कि 14 जुलाई को रात्रि में अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान लगभग 12 बजे गांव का ही एक दबंग अपने साथियों के साथ आया और दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा खोलने मना करने पर गालीगलौज करने लगा। इसकी सूचना सुबह होने पर स्थानीय पुलिस की। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब दूसरा पक्ष राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं और फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर कमलेश, शंकर, जगभान, बारेलाल, कृष्णपाल, कांशीराम, भागीरथ, प्रभुदयाल, श्रीपत, जगदीश आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें