फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: गौवंश से भरे दो ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गौवंश से भरे दो ट्रक पकड़े
विज्ञापन

ललितपुर। मदनपुर थानांतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौवंश को भरकर ले जा रहे दो ट्रकों को जब्त कर लिया। जबकि ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने दोनों ट्रकों के चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मदनपुर थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि मड़ावरा की ओर से दो ट्रकों में बछड़ों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने सुबह लगभग सात बजे दोनो ट्रकों को मदनपुर स्थित निर्माणाधीन जैन मंदिर के पास घेर लिया। पुलिस को आता देख दोनो ट्रकों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान दोनों ट्रकों में 103 बछड़ों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनो ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर बछड़ों को मसौरा स्थित दयोदय गौशाला में भेज दिया। वहीं जब्त किए गए ट्रक नंबर एमपी 09 एचएफ 5117 और एमपी 09 एचएच 1568 के अज्ञात चालकों के खिलाफ गौवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें