फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर अचेत पड़ा मिला अधेड़, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर अचेत पड़ा मिला अधेड़, मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बालाबेहट के ग्राम मुड़ारी में भूसा भरने के लिए गया एक व्यक्ति खेत पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। बाद में उसकी मौत हो गई। मिले पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम मुड़ारी निवासी शीतल (45) पुत्र चंद्रभान ठाकुर बृहस्पतिवार की सुबह खेतों पर भूसा भरने के लिए गया। दिन भर खेत पर भूसा भरा, जिसे आसपास के लोगों ने देखा। लेकिन, देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने चिंता में खोजबीन की, लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से खेतों पर दिखाई नहीं दे रहा था। जब टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में देखा तो खेत में बनी मेड़ पर शीतल अचेत अवस्था में पड़े मिले, परिजन उन्हें उठाकर बालाबेहट में एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में उपचार की सलाह दी, इस पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन हृदय गति रुकने की वजह से मौत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें