फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: पुलिस पार्टी पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर झोंका फायर
विज्ञापन

ललितपुर। गिरार थानांतर्गत कई गंभीर मुकदमों में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पार्टी पर आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। झाखर गांव निवासी अवध राज पुत्र करन सिंह कई गंभीर मुकदमों में वांछित चल रहा था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव के पास मौजूद है। इस पर गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष गंगासागर अपनी पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान कारीटोरन गांव से झाखर की ओर जाने वाले रास्ते पर तिराहे पर आरोपी अवधराज ने पुलिस को आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी को मुठभेड़ में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा और 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके साथ पुलिस ने एक खोखा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें