फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: पूर्व सांसद के पुत्र सहित तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद के पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

ललितपुर। नाराहट थानांतर्गत डोंगराकलां गांव में तोड़फोड़ और धमकी के आरोप में पुलिस ने पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र शशिराजा समेत तीन नामजद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डोंगरा कलां गांव निवासी हरिओम पुत्र पन्नालाल पाराशर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जनवरी की दोपहर जब वह घर पर ही था। इसी दौरान गांव निवासी और पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र शशिराजा, संदीप सिंह पुत्र निहाल सिंह व वल्ख सिंह पुत्र वंधुराजा अपने चार-पांच साथियों के साथ आ गए। एक राय होकर बंदूकों से लैस होकर आ गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दरवाजे की तोड़फोड़ कर नुकसान करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें