फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान के ताले तोड़कर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूने मकान के ताले तोड़कर कब्जा
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककड़ारी हाल निवासी आवास विकास कालोनी निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व. स्वामी शरण पस्तोर ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर मकान के ताले तोड़कर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देनेे का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव के ही दबंगों ने मकान पर लगे ताले तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया है। इसकी जानकारी पीड़िता को तब हुई जब वह झांसी से ककड़ारी आई। जब मकान खाली करने के लिए कहा गया तो विपक्षी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई कर मकान खाली करवाने व जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना ने संगठन के प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में जिला परिषद में स्थित अघिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर विद्युत विभाग की समस्याओं को निवारण करने की मांग की। इसमें सांकेतिक धरना देकर विद्युत विभाग की दोषपूर्ण कार्यप्रणाली, दलाली प्रथा एवं इलेक्ट्रानिक मीटर की रीडिंग गलत आने की समस्याओं को लेकर निराकरण के लिए समय सीमा निश्चित करने की मांग की है। घेराव में राजमल जैन बरया, भगत राठौर, हरविंदर सिंह सलूजा, मुन्ना त्यागी, परवेज पठान, जिनेन्द्र जैन, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें