फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर ससुर व पति पर लगाया हंसिया से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर व पति पर लगाया हंसिया से हमला का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बरौदिया में दहेज की खातिर ससुरालियों द्वारा हंसिया से हमला करने पर बहू घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम बरौदिया निवासी सुमन देवी (26) की शादी 2011 में हुई थी। उसका मायका थाना बानपुर के ग्राम सिमरिया में है। महिला ने आरोप लगाया कि आठ वर्ष तक ससुराल में रहने के बाद भी ससुरालियों का मन दहेज से संतुष्ट नहीं हो पाया और बृहस्पतिवार को दहेज की मांग को लेकर महिला के ससुर एवं पति ने पहले तो उसे दहेज की मांग पूरी नहीं होने की बात कहकर कमरे में बंद कर दिया और फिर ससुर ने हंसिया से हमला कर दिया। जिससे महिला के हाथों में चोटें आ गई। यह देख पति ने बीच बचाव करने के बजाय अपनी पत्नी को दोषी ठहराते हुए उसके साथ गाली- गलौज कर मारपीट कर दी। किसी प्रकार महिला ससुराल से छूटकर बृहस्पतिवार को थाने पहुंची। जहां पुलिस ने उसके मायके में फोन लगाकर पिता को बुला लिया और जिला चिकित्सालय ले जाकर महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस महिला की तहरीर पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें