ललितपुर। शहर के श्रीतुवन मंदिर परिसर में सफाई कर्मचारी का काम करने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को देकर मंदिर के एक महंत पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह कई सालों से मंदिर परिसर की सफाई करने का काम करती आ रही है। 01 जून 2013 से 01 जून 2018 तक की मजदूरी का करीब 90 हजार रुपए बकाया है। आरोप है कि विगत 30 जुलाई की सुबह करीब 08 बजे जब वह मंदिर के एक महंत के पास अपनी मजदूरी के रुपए मांगने गई तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने विपक्षी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मजदूरी के रुपए दिलाने की मांग की है।