फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद में महिला ने खुद को लगाई आग, झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से विवाद में महिला ने लगाई आग, झुलसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंट में पर्स खरीदने को लेकर पति से झगड़ा करने पर महिला ने आवेश में आकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देख परिजन उसे झांसी इलाज को ले गए। शुक्रवार को ग्राम बंट निवासी पुष्पा (28) पत्नी इंदर पेटल बाजार से पर्स खरीदकर लाई थी और इसी बात को लेकर उसका पति के साथ विवाद हो गया। बताया गया कि महिला ने पति को विवाद करने पर आग लगाने की धमकी दे डाली। दोनों में बहस इतनी बढ़ी कि महिला ने खुद पर मिट्टी का तेज डालकर आग लगा ली, यह देख पति व अन्य परिजनों के होश उड़ गए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आए और किसी प्रकार आग बुझाई। महिला को तत्काल जिला अस्पताल इलाज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए झांसी ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें