खेत पर कब्जा कर की मारपीट
ललितपुर। बानपुर थाने के बानौनी गांव निवासी किसान पुनू के खेत पर कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बानपुर थानाक्षेत्र के बानौनी गांव निवासी पुनू पुत्र पुक्खन कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 जुलाई 2017 को गांव निवासी इमरत पुत्र रघुवीर ने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए खेत पर छपरा डाल लिया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।