फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप सहाय हत्याकांड के खुलासा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूप सहाय हत्याकांड के खुलासा करने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छ ललितपुर सुंदर ललितपुर ने अनूप सहाय हत्याकांड की सीबीआई द्वारा जांच कराने की मांग को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि दो फरवरी को ठेकेदार अनूप सहाय को उनके ही आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के दस दिन बीतने के बावजूद पुलिस प्रशासन अभी तक कोई सबूत नहीं जुटा पाया है, जो कि पुलिस प्रशासन की शिथिलता को प्रदर्शित करता है। इस घटना से नगर के लोगों में डर बना हुआ है। साथ ही नगर में इस घटना का खुलासा न होने को लेकर रोष व्याप्त है। समिति ने प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इस दौरान अमित तिवारी, संजय विश्वकर्मा, डॉ. प्रबल सक्सेना, आयुष शर्मा, समित समैया, दीपक जैन, अंकित जैन, मौजूद रहे। वहीं, रजक समाज की बैठक मंगलवार को पूर्व प्रधान राकेश कुमार रजक की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बड़ापुरा निवासी अनूप सहाय की हत्या की घोर निंदा की गई। साथ ही शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करने व खुलासा करने की मांग की है। ज्ञापन पर मनोज कुमार रजक, वीरेंद्र कुमार, सुनील एड, मनीराम, कल्लू आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें